मेरी पहली कहानी

 There is always an inner fight. Whether to write a poem or a short story. A poem gives me a sense of strength because its short, simple and more expressive. A short story on the other hand is more close to the harsh realities of life, more complicated and of course a little lengthy. I find a poem slightly away from the realities and thats what makes it more lovely and dynamic. Neither George Orwell not Sartre’s description of Why Write gave me an answer.

“I think, you should continue writing poems. You write well”. Akshita said.

“But his poems are more about himself, his views of life. I think a writing should reflect the society than only reflecting oneself.” Rana argued.

अरे भाई , जिसे लिखना है उसे तो बोलने दो , हमी लोग सब तय कर लेंगे क्या।  सुधीर भाई तुम क्या कहते हो ” , Said Sanjay.

I was still thinking about my views. A poem or a short story. Should I say something which I just want to say or one should move beyond oneself and say about the society at large. But ‘society at large’. Who cares what I say? My writings will keep on being posted on some of these things called blog- which are more like a blackboard in a village primary school.

A black board, which students (and not kids!) use to fill with their writings in the evening when the school got over. The teacher next day morning will come, have a look at it and clean it, And the routine will go on-the class, the teaching, the school and the education system. What happens to those writings nobody knew. Who cares?

“मुझे तो लगता है की इस समय इतना कुछ है लिखने को की लिखने वाले को तो वक़्त ही नहीं मिलेगा किसी और काम के लिए। ” Rajorshi added.

“Even I think so. Look around. Emergence of right wing, emergence of Aam Aadmi Party, Animal Farm like play in it, Chinese economy becoming vulnerable to global economic shocks, etc are the issues which one can think of covering in writing”. Sanjay again said.

“पर यार मैं तो इसी जद्दोजहद में हूँ की इनमें से किस बात पर क्या लिखूं।  विचारधाराएँ तो अब खत्म हो चुकी।  अच्छा लेखक में हूँ नहीं।  समाज के बारे में भला मेरे जैसा नौसिखिया लेखक क्या लिख सकता है।  पता नहीं उसे कोई पढ़ेगा भी या नहीं।” , मैंने अपने मन की दुविधा कही।

“वैसे तुम एक मुद्दे के बारे में सोच सकते हो लिखने के लिए।  ” धनञ्जय ने कहा , जो की अब तक शांत बैठा सबकी बातें सुन रहा था।

इससे पहले की वो कुछ बोलता भड़भड़ाकर ट्रेन के निकलने की आवाज़े आई जब भी ट्रैन इस पुल पर से गुजरती हमें अपनी बातें रोक देनी पड़ती। शायद इसी लिए दुष्यंत कुमार ने लिखा था : “तू किसी रेल  सी गुज़रती है मैं किसी पुल  सा   थरथराता हूँ “. शायद ये इन्ही विचारों के बारे में था।

ट्रैन गुज़र गयी।  धनञ्जय ने फिर से अपनी बात कहनी शुरू की।

“सुधीर भाई तुम एक अध्यापक भी हो।  मुझे लगता है की अगर तुम शिक्षा के बारे में लिखो तो अच्छा होगा।  अब देखो न देश के एक बेहतरीन यूनिवर्सिटी में क्या हो रहा है।  शिक्षा जैसे शिक्षा नहीं, राशन की सरकारी दुकान पर मिलने वाली चीनी या केरोसिन हो जिसके लिए लम्बी लाइन लगी है।  पर दुकान चलने वाला सोचता है की ये माल तो उसका है। जिसे मन आएगा उसे देगा, जहाँ मन आया वहां सामान ख़त्म।”

इसी बीच अक्षिता फिर से बोल उठी   “कौन ज्यादा ज़रूरतमंद है, कौन कब से लाइन में अपनी बारी  का इंतज़ार कर रहा है, इन सबसे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता। हमारी दूकान, या कहें हमारे इन्स्टिटूशन्स जिसे मर्ज़ी आएगी उसे देंगे। सरकार ही तो तय करेगी सही गलत के मानदंड।  यानि सरकारी मानदंड ही सही या ग़लत।  कोई बहस की गुंजाईश नहीं । Look at the recruitment process. The manner in which it has been carried out nobody can say that this is happening in India’s one of the best university. Everything matters except your hard work, dedication to the profession, or your commitment to the institution.”

धनञ्जय ने फिर कहा : “It is difficult to raise a voice in this phase of majoritarian democracy. And above all, we all also have some interests as well. We are scared that if I write probably the system will throw me out. So there is no effective voice. In the last five years there have been five different kinds of system been introduced. Students don’t figure anywhere. In fact, teachers are more worried about their status as permanent government employ, getting their increment in time and also promotions. शिक्षा तो दूर किसी डाल पर बैठी है। अकेले पंछी जैसी। ”

धनञ्जय बोलते बोलते उत्तेजित हो उठा।  सब लोग एकटक उसकी और देख रहे थे।  कितना सही था वो और कितना गलत?

तभी संजय का फ़ोन बज उठा।  मैसेज था शायद।  दो पल की ख़ामोशी को संजय के वाकया ने तोडा।

“माफ़ करना दोस्तों।  मुझे जाना होगा।  मेरी बच्ची के टीचर आ गए हैं ट्यूशन के लिए।  तुम लोग जारी  रखो।  सुधीर तुम लिखना जरूर।

तभी फिर  से भड़भड़ाकर ट्रैन निकली।  पर इस बार विचार थरथरा नहीं रहे थे।

तुम्हारे लिए

तकती रहती है उसकी आँखें अब,

उस खुले से बंद आकाश को।

इसी ने सिखाये थे देखने सपने,

इसी के साथी तारों ने दी थी सपनों को उड़ान।

पर अब वो आकाश नहीं, बल्कि

पीओपी की छत और उससे चिपका,

हर समय घूमने वाले पंखा है बस।

नींद उड़ चुकी कब की,

सपने चले गए कहीं आराम करने।

उम्मीदें भी साथ छोड़ चली है,

आगे बढ़ने की ख्वाहिशें भी छत से चिपक चुकीं।

अब तो बस है तो घर का मैनेजमेंट,

बच्चों की परवरिश, पति का ख़याल।

किसे फुर्सत इस समाज को समझने की,

किसे है आरज़ू कुछ नया जानने की।

कहाँ वो रिसर्च और कहाँ वो मेहनत

क्या होगा हासिल अगर कर भी पाए तो।

बेमानी ही तो है ये सब,

बिना किसी मतलब के।

सपने देखने और सजाने भी हैं,

तो इन्हीं लोगों, इसी समाज में, इसी माहोल में।

पर फिर भी है एक कसक सी,

इंतज़ार किसी का

जो आये और हाथ बढ़ाये, बाहें फैलाये।

जिसकी आंखों में हो एक नया सपना

जो कह रहा हो, छु लो आसमान को,

तोड़ लो तारे, जीत लो जहाां।

पर सपनों के लिए भी क्या इंसानी साथ चाहिए?

पर इस शर्त के बारे में शिक्षा ने तो कुछ कहा नहीं,

वो तो दिखा रही थी अकेला सपना,

अब तू ही बता,

इंसान चुनु या फिर सपना।